सक्ति विधानसभा में "ऑपरेशन पंजा", कांग्रेस की बौखलाहट का नमूना - अमित.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
JCCJ के ऊपर ऑपरेशन लोटस और ऑपरेशन कांग्रेस दोनों चला,
17 नवंबर को छत्तीसगढवासी करेंगे कांग्रेस और भाजपा का ऑपरेशन - अमित
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 16 नवंबर 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से सक्ति विधानसभा के प्रत्याशी राजकुमार पटेल के द्वारा कांग्रेस पार्टी प्रवेश पर दोनों राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भाजपा को घेरते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अमित जोगी ने कहा सक्ति विधानसभा में "आपरेशन पंजा" कांग्रेस की बौखलाहट का सबसे बड़ा नमूना है। कांग्रेस सरकार जा रही है, ये पक्की रिपोर्ट दो दिन पूर्व कांग्रेस के पास आने के बाद "आपरेशन पंजा" को अंजाम देने का खेल रचा गया। हमारे ऊपर पहले भी "ऑपेरशन लोटस" और "ऑपेरशन पंजा" किया गया था। हमे कोई फर्क नही पड़ता। 17 नवंबर को कांग्रेस-भाजपा का ऑपेरशन छत्तीसगढ़वासी करेंगे और इन दोनों दलों को ठीक करेंगे। हमारा भाग्यविधाता छत्तीसगढ़ की जनता है, हमे किसी बात की चिंता नही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments