विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना कर दिया ऑपरेशन, गर्भवती की मौत के मामले में हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लोरमी- मुंगेली जिले में स्थित लोरमी के एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है | यहां ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई है | मृतका का नाम 23 वर्षीय शारदा राजपूत बताया जा रहा है | परिजनों ने बताया कि 50 बिस्तर अस्पताल से गर्भवती को गुरुवार देर रात लेकर परिजन लोरमी के आन्या अस्पताल पहुंचे थे | यहां बिना गायनी और एनेस्थीसिया के बगैर ही डॉक्टरों ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया |
मृतका के पति दुर्गेश राजपूत और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है | उन्होंने कहा कि अस्पताल के लापरवाह स्टाफ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही शारदा का ऑपरेशन कर दिया | इससे उसकी मौत हो गई | इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की | वहीं मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम पार्वती पटेल, बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ और एसडीओपी माधुरी दीक्षित पुलिस स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है |
लोरमी पुलिस ने आन्या हॉस्पिटल के संचालक महेंद्र साहू और स्टाफ जितेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है, जिसे लोरमी थाना ले जा रहे थे | इस दौरान लोरमी नहर के पास ही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें रोक लिया और जमकर हंगामा किया | हालांकि पुलिस ने आक्रोशित भिड़ को समझाइश देकर दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments