गुरुमुख सिंह होरा को भाजपा में आने का खुला निमंत्रण...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धमतरी- विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है | इस बीच सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है | इस बीच नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है | पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने कहा है कि, ” पहले राहुल गांघी और प्रियंका गांघी अपनी जाति के बारे में बताए | फिर जनगणना की बात करें |
दरअसल, गुरुवार को धमतरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू के पक्ष में अजय चंद्राकर चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे थे | जहां पुरानी मंडी प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन में वो शामिल हुए | इस दौरन उन्होंने जातिगत जनगणना को कांग्रेस पर तंज कसा | उन्होंने कहा, “पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी जाति के बारे में बताए फिर जातिगत जनगणना की बात करे | भूपेश सरकार बताए कि किस बैंक के कर्ज माफी करेंगे | क्योंकि पिछली बार उन्होंने कर्ज माफी के नाम से किसानों से धोखा किया था | सिर्फ सहकारी बैंक के ही कर्ज माफ किए | गुरुमुख सिंह होरा को भाजपा में आने का खुला निमंत्रण है | कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में फर्जी मुठभेड़ में बेगुनाह आदिवासी मारे जा रहे है |”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments