google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर एग्जाम में खुलेआम नकल...

Feb 2, 2024
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

बिलासपुर - BSC फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट परीक्षा हाल में मोबाइल लेकर गूगल से केमेस्ट्री के आंसर मांग रहे थे। बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर एग्जाम में खुलेआम नकल किया जा रहा था। मिली जानकारी के बाद यूनिवर्सिटी ने एक्शन लेते हुए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर उसका एग्जाम सेंटर बदल दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यी कमेटी भी गठित की गई है।


यह पूरा मामला पचपेड़ी के संत गुरु घासीदास कॉलेज का है। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 43 कॉलेज हैं, जहां UG-PG और डिप्लोमा कोर्सेस के सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही है। शिक्षण सत्र 2023-24 विषम सेमेस्टर की परीक्षा केंद्रों में जांच के लिए उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है, जो लगातार कॉलेजों का निरीक्षण कर रहा है।


दरअसल केमेस्ट्री के एग्जाम के दौरान पचपेड़ी के संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय स्थित एग्जाम सेंटर में नकल कराने का अनोखा मामला सामने आया। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा हॉल में अफरातफरी का माहौल बन गया। परीक्षा हाल में छात्र मोबाइल का उपयोग करते मिले। एक छात्र तो बाकायदा नकल लिख रहा था। कुछ कमरों में चुटका भी फेंके गए। परीक्षा केंद्र की स्थिति संदिग्ध लग रही थी, जिसके बाद इस घटना की जानकारी तत्काल एग्जामिनेशन कंट्रोलर डा. तरुणधर दीवान को दी गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html