google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक महिला की मौत, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, 7 घायल....

Nov 21, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सलकनपुर देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग घायल बताय जा रहे हैं। राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है।

शहर के पिल्याखाल निवासी रामाधार कैथवास के परिवार के लोग देवी दर्शन करने सलकनपुर जा रहे थे। तभी हरदा छीपानेर मार्ग पर ग्राम भुवनखेड़ी के पास अचानक कार के सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी।


इस घटना में कार सवार सुनीता बाई उम्र 50 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, अन्य सभी लोग घायल हो गए। साथ ही सकून बाई उम्र 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर किया गया। इधर मृतक महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html