google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में हेरोइन बेचते एक पकड़ा गया....

Sep 25, 2023
1 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर में हेरोइन बेचते एक युवक को पकड़ा गया है, दरससल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही बाबत निर्देशित किया गया है, जिनके निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बढ़ई, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कबीर नगर श्रुति सिंह के नेतृत्व में मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी निशांत सिंह संधू मोटर सायकल क्रमांक सीजी-04/एम.एफ.-9871 में यदुवंशी चौक के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ बिक्री कर रहा है ।


सुचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक श्रुति सिंह के नेतृत्व में विधीवत कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी निशांत सिंह संधू पिता सुखदेव सिंह उम्र 24 साल पता फ्लेट नम्बर 501 बालाजी ग्रीन सिटी सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर को पकड़ा गया |


जिसके मोटर सायकल के वायजर की तलाशी लेने पर छोटी सी पन्नी में मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) 15.12 ग्राम किमती करीबन 1,51,000/- रूपये को जप्त कर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमाक 184/23 धारा 21 (B), 29 NDPS असल अपराध पंजीबद् कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक महेंद्र टण्डन, प्रधान आर 1703 यूसुफ खान, आर क्रमाक 1743 अविनाश कोसरिया, आर क्रमाक 2849 डोमार सिंह का कार्य सराहनीय रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html