google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वायरल बुखार के एक हजार रोगी पहुंचे पीबीएम हॉस्पिटल के मेडिसिन आउटडोर में...

Nov 17, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बीकानेर- दीपावली के बाद अचानक वायरल बुखार ने जाेर पकड़ लिया है। गुरुवार काे पीबीएम हाॅस्पिटल के मेडिसिन आउटडाेर में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित करीब एक हजार राेगी पहुंचे। यह संख्या पिछले तीन-चार महीने में सर्वाधिक है। जिले में डेंगू और चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है। पीबीएम हाॅस्पिटल में पिछले तीन महीने में डेंगू के 375 केस आ चुके हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में यह संख्या आधी ही है, लेकिन डाॅक्टर्स इसके बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। डेंगू के कुल केस क्रिटिकल भी हैं। मसलन गुरुवार काे 40 साल के एक युवक काे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। उसके डेंगू बुखार के साथ पाॅटेशियम काफी कम आया।


मेडिसिन विभाग के प्राेफेसर डाॅ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि डेंगू काबू में नहीं आ रहा है। इसके साथ ही चिकनगुनिया के राेगी भी पहुंच रहे हैं। पिछले महीने तक चार केस रिपाेर्टेड थे। अब बढ़कर 14 तक जा पहुंचे। चिकनगुनिया के 70 प्रतिशत राेगियाें की रिपाेर्ट निगेटिव आती है। दरअसल ऐसे राेगियाें में एंटी बाॅडी बनने में पांच दिन लगते हैं। यह एंटी बाॅडी तीन सप्ताह तक रहती है। इस दाैरान टेस्ट कराने से ही रिपाेर्ट पाॅजिटिव आती है, लेकिन तक तक राेगी ठीक हाे जाता है। इसलिए इसके केस ज्यादा रिपाेर्ट नहीं हाे पा रहे, जबकि मर्ज बढ़ रहा है। वर्मा ने बताया कि मलेरिया का असर कम है। इसके पीबीएम में अब तक 143 केस रिपाेर्ट हुए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html