google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंडिया रिजर्व बटालियन के कर्मियों पर हमले से एक जवान शहीद...

Nov 21, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मणिपुर- मणिपुर के कांगपोकपी जिले में घात लगाकर हमला किया गया है. इसमें इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक जवान और एक नागरिक की मौत हो गई. मरने वालों की पहचान लीमाखोंग मिशन वेंग गांव के हेनमिनलेन वैफेई (आईआरबी) और इंफाल पश्चिम जिले के हुनखो कुकी गांव के थांगमिनलुन हैंगिंग के रूप में की गई है |


यह हमला हरओथेल और कोबशा गांवों के बीच हुआ. एक मारुति जिप्सी में आईआरबी कर्मी और ड्राइवर जा रहा था, इसी बीच गोलीबारी शुरू हो गई. हमले के दौरान हेनमिनलेन वैफेई और थांगमिनलुन हैंगसिंग गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में दोनों की मौत हो गई |


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है. इस बीच, एक आदिवासी संगठन ने दावा किया कि कुकी-जो समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है. कांगपोकपी जिले में ‘बंद’ घोषित कर दिया गया है. कांगपोकपी में स्थित आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) ने स्थानीय लोगों से ‘बंद’ में मदद करने की अपील की है. सीओटीयू ने एक बैठक में मांग रखी कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में आदिवासियों के लिए एक अलग प्रशासन की व्यवस्था करे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html