कन्वेंशन सेंटर में धमाके मामले में खुद को आरोपी बताते हुए एक ने किया सरेंडर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- केरल के एर्नाकुलम के कलामासेरी में स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में हुए तीन धमाकों के बाद एक शख्स के सरेंडर करने की खबर आ रही है | जानकारी से पता चला है कि त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने यह दावा करते हुए सरेंडर किया है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम लगाया था | आरोपी से पूछताछ की जा रही है | हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसका ब्लास्ट से कोई कनेक्शन है या नहीं | दूसरी तरफ पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है | सूबे के सभी 14 जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने इलाकों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं | पुलिस का कहना है कि गलत सूचना फैलाने वालों, सांप्रदायिक और संवेदनशील पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments