google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत...

Nov 10, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गौरेला पेंड्रा मरवाही- छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. हाथी के हमले से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही वन रेंज के उषाढ़ बीट की है, जहां बीती रात खेतों में अपनी फसलों की रखवाली कर रहे पति पत्नी पर हाथी ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है |


इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है मृतक अशोक खैरवार उम्र 37 वर्ष अपनी फसल की रक्षा के लिए खेतों के खलिहान में थे, जहां फसल को खाने के चक्कर में हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया. हाथी के कुचले जाने के कारण अशोक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक को हाथी कुचलते हुए 30 40 फीट तक ले गया. वहीं दूसरी मृतक की पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html