कार में आग लगने से जिंदा जल गया शख्स और 3 अन्य घायल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार शाम एक कार में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई | वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए | घटना मुजफ्फरनगर के निरगजनी झाल गांव के पास कैनाल रोड की बताई जा रही है |
थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में निशु कुमार (30) कार में फंस गए और उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रीति, बेटा अर्थ कुमार और चालक रमन गंभीर रूप से घायल हो गए | पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | मामले की जांच की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments