आरक्षित वन में पेड़ों की अवैध कटाई के आरोप में एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार...
- ANIS LALA DANI

- Dec 2, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
असम- तिनसुकिया जिले के लेखापानी आरक्षित वन में पेड़ों की अवैध कटाई के आरोप में अरुणाचल प्रदेश के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान ओंगटू टोंगलिम उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है, जिसे लेखापानी वन रेंज अधिकारी और उनकी टीम ने शुक्रवार को लेखापानी वन अभ्यारण्य में उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कीमती पेड़ों को काट रहा था।
गिरफ्तार ओंगटू टोंगलिम खरसांग अरुणाचल प्रदेश का निवासी है और तिनसुकिया जिले के डिगबोई वन प्रभाग के अंतर्गत लेखापानी वन आरक्षित क्षेत्रों के कीमती पेड़ों को काटने में शामिल रहा है। लेखापानी वन रेंज कार्यालय के अधिकारियों ने उसके कब्जे से एक इलेक्ट्रिक आरी भी बरामद की। मामला संख्या एलपी/17/2023-24 दिनांक 01/12/2023 दर्ज कर लिया गया है और खबर लिखे जाने तक ओंगटू टोंगलिम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है |





.jpg)







