google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक राष्ट्र समान शिक्षा समान चिकित्सा-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कर रही चुनावी शंखनाद....

Sep 22, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

भारत भूमि में हो रहे अत्याचार को उजागर करते हुए भाकपा ने चुनावी मुद्दे को एक नई मोड़ दिया है। वास्तव में भारत में हर शासकीय चीज़ जो आम जनता को जीने की अगर नई दिशा है तो वो है शिक्षा। अगर शिक्षा का ही बंदरबाट कर दिया जाए जैसे शिक्षा विभाग या शिक्षा मंत्रियों और चिकित्सा मंत्रियों को अपनी निजीकरण चिकित्सा या फिर शिक्षा का दुकान खोलने के लिए उसके विभागों प्रमुख को मोटी रकम का हिस्सादार बनाकर निजीकरण कर लिया जाता है। इन सभी चीजों को भाकपा ने पढ़ा, देखा और सुना जिसका निष्कर्ष खोखली जुमलेवादी सरकार और अपना उल्लू सीधा करने वाली सरकार को परख कर भाकपा ने चुनावी शंखनाद बजा दी है। आय दिन भाकपा लोगों के परोपकार के लिए कुछ न कुछ सराहनीय काम करती रहती है। इसी बीच दिनांक 20 सितंबर 2023 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लक्ष्मण वन ब्रांच एवं भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन (NFIW) ब्रांच लक्ष्मण वन का सम्मेलन पूर्व निर्णय अनुसार शाम 7:30 बजे से हुआ सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड आशमती द्वारा किया गया। उसके बाद सम्मेलन में शामिल साथियों को साल श्रीफल से स्वागत किया गया। जो शोषण, दमन, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे एवं कई बार जेल गए। कामरेड फूलबाई, कश्यप, कामरेड लक्ष्मी यादव, केवड़ा बाई, कुशल यादव, जगर बाई चौहान, आशमती यादव, सुमित्रा बरेठ, महेतरु चौहान, तील बाई यादव, तुलसी वर्मा, हेमा चौहान, किरण चौहान, सुनीता यादव, केवरा बाई, राम मूर्ति दुबे, स्वागत के बाद भाकपा ब्रांच लक्ष्मण वन के पदाधिकारी निम्न चुने गए। सचिव कामरेड हेमा चौहान, सहायक सचिव सुशील यादव, सहसचिव सुमन श्रीवास, कोषाध्यक्ष किरण चौहान, महिला फेडरेशन (NFIW) ब्रांच लक्ष्मण वन के पदाधिकारी निम्न चुने गए। अध्यक्ष मीना यादव, उपाध्यक्ष सुशील यादव, सचिव सुनीता यादव, सहसचिव लता यादव, कोषाध्याय केवरा यादव। इसके बाद जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने चुने गए सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मेलन के बाद हम सबको मिलकर एक बेहतर समाज, बेहतर शिक्षा, बेहतर चिकित्सा के लिए काम करना है पार्टी का उद्देश्य वन नेशन वन एजुकेशन जन‌ जन तक पहुंचना है।

आप जिस भी धर्म, जाति, पंथ, संप्रदाय, विचार के समर्थक हैं। यदि इस देश समाज को सुंदर और अपनी पीढ़ियों को इंसान बनाना चाहते हैं। तो शिक्षा, चिकित्सा के निजीकरण का अपनी पूरी ताकत से विरोध करना है। फिनलैंड में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एजुकेशन फ्री है वहां प्राइवेट स्कूल है ही नहीं दुनिया का चौथा खुशहाल देश है उसी प्रकार क्यूबा में शिक्षा चिकित्सा सरकारी है और वहां पर 10000 जनसंख्या पर 70 डॉक्टर हैं हमारे यहां निजीकरण भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है इसलिए हमारा देश खुशहाली के 139वें स्थान पर है। इसके बाद कामरेड राम मूर्ति दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहां की शाम से लगातार बारिश हो रही है उसके बावजूद सैकड़ो साथी उपस्थित हुए यह लाल झंडे के क्रांतिकारी सिपाही की पहचान है इस बैठक में प्रमुख साथी अजय कश्यप, शकुंतला केवट, रजनी केवट, सरिता सिदार, सुशीला, खेल भाई यादव, मनीष चौहान, कुशाल भाई यादव, रामपति केसरी, गीता यादव, शिवकुमारी साहू, भानमति श्रीवास, केवरा बाई यादव, कैलाश यादव, लता, मीना, फेकन यादव, आदि उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html