google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक की हत्या दो घायल, पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा....

Nov 12, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी पटना के रूपसपुर थाना इलाके के धनौत में पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी। जिसमें शशि भूषण सिंह नाम के शख्स की मौत हो गई। जबकि विक्की और झुनकुन कुमार की बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिन्हें पटना एम्स ले जाया गया। मृतक के समर्थकों ने घटना के विरोध में आरोपी के घर में आग लगा दी। तीन ट्रैक्टर और दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं। और पुलिस बल की तैनाती की गई है। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी ने बताया कि पड़ोसियों से पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान बंदूक से मेरे पति, देवर और बेटे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पति की रास्ते में अस्पताल ले जाते वक्त मौत गई। जबकि देवर और बेटे का इलाज चल रहा है।


वहीं मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि घर निर्माण के दौरान पड़ोसी के घर के बाहर ईंट लगाया जा रहा था। जिसको लेकर भी काफी देर तक विवाद चला। और फिर बंदूक से गोली मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि घटना के विरोध में ग्रामीण ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html