google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में ‘एक मांग एक मंच’ अभियान शुरू — 79 महीने के बकाया डीए/डीआर भुगतान की माँग तेज़

Oct 31, 2025
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

आज दिनांक 30.10.2025 को इंद्रावती भवन के कांफ्रेंस हाल नं. 1 में छग अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करनसिंह अटेरिया जी के द्वारा एक मांग एक मंच अभियान के तहत सर्व संघीय बैठक आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से अनेक पदाधिकारी उपस्थित हुए , विषय था 2017 से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों/ पेंशनरों का 79 महीनों का डीए/ डीआर जो भुगतान नहीं किया गया है, उसे भुगतान करने हेतु समस्त कर्मचारियों/ पेंशनरों द्वारा एक मंच से एक अभियान चलाकर , पूरे प्रदेश भर के कर्मचारियों/ द्वारा हस्ताक्षर अभियान चला कर एक मांग किया जावेगा. इस मांग अभियान में न कोई पंच न सरपंच होगा अर्थात किसी भी संगठन का नाम नहीं होगा.

एक प्रांतस्तरीय समिति होगी जिसमें सभी संघों की भागीदारी होगी लेकिन किसी भी संगठन अथवा किसी पदाधिकारी के पदनाम का उपयोग नहीं होगा. केवल एक मंच एक मांग अभियान होगा. इ अभियान में सभी के लिए डीए डीआर की समस्त बकाया राशि की भुगतान के लिए सरकार पर दबाव बनाना है , अतः समस्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स सामूहिक हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अभियान को सफल बनाएं और सरकार को भुगतान हेतु विवश करें. यह कार्य 01 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है.कृपया समस्त विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स बिना गुटबंदी के साथ आएं और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएं....

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html