google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सड़क हादसे में एक की मौत और एक घायल...

Dec 14, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दरभंगा- दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग SH 50 पर विशनपुर थाना क्षेत्र के एसएच भीषण हादसा हो गया है। यहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यति मौत घटना स्थल पर ही गई। जबकि, दूसरा गम्भीर रूप जख्मी हो गया। इसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच भर्ती कराया है। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। बताया जाता है कि इस हादसे में विशनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी डीहलाही के नयानगर निवासी कलक्टर यादव के 50 वर्षीय पुत्र कुलदीप यादव की मौत हो गई है।


जबकि उनके पुत्र की हालत गंभीर है। इधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने दरभंगा समस्तीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे। बिशनपुर थाना की पुलिस ने लोगों को समझा जाम समाप्त कराया। इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार रात को विशनपुर थाना क्षेत्र के एसएच 50 पर डीहलाही स्थित फातिमा फ्यूल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार कुलदीप यादव की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे उनके पुत्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बिशनपुर थाना की पुलिस ने लोगों के समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html