अचानक आग लगने से एक की मौत, 3 लोग झुलसे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पंजाब- लुधियाना में डिवीजन नंबर-3 के निकट एक होजरी फैक्ट्री में अचानक आग लगने से 3 लोग झुलस गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन अधिकारी आतिश ने बताया, “करीब रात 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह रिहायशी इलाका है। जांच की जाएगी।”
वही फिरोजपुर के गांव करी कलां में भी देर रात प्राइवेट कंपनी में बने पराली स्टोरेज हाउस में आग लग गई। फायर ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने बताया, “फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लियाहै।”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments