एक कॉल ने सब खत्म किया, डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी के बांदा में एक युवती अपनी शादी टूटने की वजह से इतना ज्यादा डिप्रेशन में आ गई कि उसने आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है |
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव का है, जहां के रहने वाले शिवपूजन वर्मा मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है. उन्होंने 22 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी चित्रकूट में तय की थी. 29 फरवरी को बारात उनके घर आनी थी. लेकिन अचानक ससुराल वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे बेटी सदमे में आ गयी और उसने यह कदम उठा लिया |
मंगलवार को बेटी के होने वाले ससुरालजनों का कॉल आया, वे रिश्ता तोड़ रहे हैं | जैसे ही यह बात ज्योति को पता चली तो वो डिप्रेशन में आ गई. उसने दोपहर को खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. फिर दुपट्टे का फंदा पंखे से बांधकर उससे लटक गई, जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई. जवाब नहीं खिला तो उन्होंने पीछे के जंगले से झांका. पाया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है |
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, फिर शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल इस मामले में कार्रवाई जारी है, मृतका के पिता ने बताया कि उनके 6 बच्चों में से ज्योति सबसे छोटी थी. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है | उधर, DSP राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बबेरू के ग्राम दतौरा में 22 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है, रिश्ता टूटने के कारण उसने यह कदम उठाया है. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments