google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उरला में जिंदा कारतूस और कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

Oct 20, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।


इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत राजेन्द्र नगर रोड पास एक व्यक्ति अपने पास कट्टा रखा है तथा आने जाने वाले लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी उरला को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।


जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश कुमार यादव निवासी उरला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रूपेश कुमार यादव की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा तथा जिन्दा कारतूस रखा होना पाया गया।


जिस पर आरोपी रूपेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग कट्टा एवं 05 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 417/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा कट्टा एवं जिन्दा कारतूस को छपरा बिहार से लाना बताया गया है।


गिरफ्तार आरोपी – रूपेश कुमार यादव पिता सतेंदर राय उम्र 23 साल निवासी ग्राम खोरीपारा थाना दरखा जिला छपरा बिहार हाल त्रिमुर्ति चौक ठाकुर का मकान थाना उरला जिला रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html