google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गोली चलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...

Dec 3, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नयी दिल्ली- उत्तर पूर्व दिल्ली के वेलकम इलाके में जबरन वसूली की कोशिश के तहत एक कबाड़ व्यापारी के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और एक नाबालिग को पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि, आरोपियों को मेट्रो यार्ड के पास यमुना खादर से पकड़ा गया।पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा कि 28 नवंबर को शिकायत मिली कि स्कूटर सवार दो हमलावरों ने अबरार अहमद (45) के घर के बाहर गोलीबारी की। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और घटनास्थल से तीन गोलियां बरामद हुईं।


डीसीपी ने कहा कि बाद में अहमद ने पुलिस को बताया कि उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को हाशिम बाबा गिरोह से जुड़ा होने का दावा करते हुए 50 लाख रुपये की मांग की। टिर्की ने कहा कि रविवार तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।


‘‘जब दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने अपना स्कूटर छोड़कर अंधेरे में भागने की कोशिश की। उनमें से एक ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। गोली चलाने वाले की पहचान बाद में अक्की के रूप में हुई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें गोली लगने से अक्की घायल हो गया।’’

डीसीपी ने कहा, ‘‘पुलिस टीम ने कुछ देर पीछा करने के बाद अक्की को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को पकड़ लिया। हमने उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं।’’ अक्की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।


टिर्की ने कहा कि पूछताछ में अक्की ने पुलिस को बताया कि वह हाशिम बाबा गिरोह का करीबी सहयोगी है। उन्होंने बताया कि अक्की हत्या और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html