google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गणेश की मूर्तियों पर एक बार फिर चढ़ा महंगाई का रंग, पिछले वर्ष की अपेक्षा कीमत में हुई बढ़ोत्तरी...

Sep 14, 2023
2 min read



























































पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मूर्तियों के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। पावर हाउस रोड में अपने कारीगरों के साथ मूर्ति निर्माण में लगे हुए मूलत: पश्चिम बंगाल के कारीगर ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले अबकी बार लगभग 10 फ़ीसदी अधिक कीमत पर मूर्तियां लोगों को उपलब्ध होगी। मुख्य रूप से कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि होने के साथ-साथ पारिश्रमिक की दर बढ़ाने का सीधा असर उत्पाद पर पड़ता है। फिर भी बड़े पैमाने पर मूर्तियों के आर्डर मिले हैं।


मंगलकारी और विभिन्न विनाशक भगवान गणेश का उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से प्रारंभ हो रहा है। समय काफी नजदीक है इसलिए मूर्तियों को अंतिम रूप देने में शिल्पकार जुटे हुए हैं। उनके हर कैम्प में तेज रफ्तार से काम को किया जा रहा है ताकि चतुर्थी से पहले संबंधित आयोजकों को मूर्तियां उपलब्ध कराई जा सके। विभिन्न हिस्सों में गणेश उत्सव को मनाने का विधान लगभग एक जैसा है लेकिन कुछ स्थानों पर सुविधा के अनुसार मूर्तियों की स्थापना करने के साथ उनका विसर्जन कर दिया जाता है। देवताओं में प्रथम पूज्य और सभी तरह से मंगल करने वाले भगवान गणपति की उपासना भाद्रपद मास में करने की परंपरा सदियों से बनी हुई है। चतुर्थी को उनकी मूर्तियां स्थापित करने के साथ अनंत चतुर्दशी तक पूजी जाती हैं।


औद्योगिक नगर कोरबा के शहरी और ग्रामीण अंचल में इस पर्व को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। सैकड़ो स्थान पर मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए इन दिनों मूर्तिकारों के विभिन्न कैंपों में मूर्तियों को फाइनल टच देने का काम किया जा रहा है। सीतामणी, सीएसईबी चौक, बालकोनगर, कटघोरा, दीपका क्षेत्र में मूर्तिकार फिलहाल तेज गति से गणेश प्रतिमाओं को पूर्ण करने में जुटे है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html