google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2023 में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाने, कार्यकर्ताओं को कराया गया संकल्पित...

Aug 12, 2023
3 min read























































ग्रामीण विधानसभा में संकल्प शिविर के साथ चुनावी शंखनाद

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से रायपुर 12अगस्त 2023।

कांग्रेस का बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा के बिरगांव स्थित गुरुकुल स्कूल में रखा गया था संकल्प शिविर शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बंजारी माता के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माथा टेककर माता से आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात संकल्प शिविर की शुरुआत हुई जिसमें प्रमुख रूप से प्रभारी सचिव डॉ. सप्तगिरि उल्का,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे। यह संकल्प शिविर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। संभागीय सम्मेलन विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस अब बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रही है। संकल्प शिविर में बूथ प्रबंधन, भूपेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर भी नेताओं ने जानकारी दी। वही संकल्प शिविर के साथ चुनावी शंखनाद भी हो गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2018 में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीन चौथाई की सरकार बनी थी इस बार उससे आगे भी जाना है कांग्रेस सरकार लगातार जनहितैषी कार्य कर रही हैं जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है कांग्रेस सरकार पर लोगों ने भरोसा बताया तभी 15 साल की सरकार 15 सीटों पर सिमट कर रह गई आज भाजपा के पास बताने के लिए कुछ नहीं बचा है सिर्फ झूठ के सहारे उनकी राजनीति चल रही है लगातार महंगाई बढ़ाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है जबकि राज्य सरकार लगातार लोगों के जेब में पैसा पहुंचाने का काम कर रही है।

जब हम आम जनता को किसी प्रकार की राहत के लिए कुछ देते हैं तो वह रेवड़ी कहते हैं और वह जब उद्योगपति को बांट रहे हैं वह किसी रबड़ी से कम नहीं है। हमने सबको जोड़ने का काम किया सबको शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार होना चाहिए बोलने की स्वतंत्रता होनी चाहिए यह अधिकार किसने दिया कांग्रेस पार्टी ने दिया सबकी भाईचारा प्रेम की बात कौन करता है कांग्रेस पार्टी करता है हम प्रेम और भाईचारे पर विश्वास रखते हैं हम जोड़ने का काम करते हैं वे तोड़ने का काम करते हैं भाजपा हमेशा नफरत फैलाने का काम करती है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक ने कहा कि हमने 15 साल की सरकार देखी है और साढ़े 4 साल की सरकार भी देख रहे हैं उन्होंने सिर्फ 15 साल में जूता ,चप्पल और मोबाइल बांटा जबकि हमारी सरकार सीधे तौर पर लोगों को लाभ पहुंचा रही है युवाओं को नौकरी दी जा रही है चपरासी से लेकर अधिकारी तक कि भर्तियां निरंतर की जा रही है कांग्रेस सरकार का मकसद सिर्फ सत्ता पाना नहीं है शांति लाना हमारी पहली प्राथमिकता है

छत्तीसगढ़ को आबाद करने कांग्रेस की सरकार आई है कांग्रेस का कार्यकर्ता आज हर घर में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेगा तो उसका सिर झुकेगा नहीं क्योंकि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है जिसका लाभ उन्हें मिला है। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सरकार ने अच्छा कार्य किया है और इन कार्यों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है भाजपा सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति करती थी आज भूपेश बघेल की सरकार में गौठानों के माध्यम से गायों की अच्छी देखभाल हो रही है । वही विधायक की कार्यशैली और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश किया है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर जिला प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महापौर नंद लाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी,सभापति कृपाराम निषाद आदि मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html