google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला सशक्तिकरण पर, सम्मेलन में बोले पीएम मोदी.....

Aug 3, 2023
1 min read



























जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया मजबूत होती है - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकास को गति देता है और उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला नीत विकासात्मक दृष्टिकोण है। जी20 की भारत की अध्यक्षता में गुजरात की राजधानी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित महिला सशक्तीकरण मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को मोदी ने डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकास को गति देता है।


प्रधानमंत्री ने कहा, शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है। उनका नेतृत्व समावेशिता बढ़ाता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला नीत विकास का दृष्टिकोण है। भारत इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।


राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया -

पीएम मोदी ने कहा, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। वह एक साधारण आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं, लेकिन अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करती हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रक्षा बल के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्य करती हैं।


महिला पायलट अब लड़ाकू विमान उड़ा रही

महिला सशक्तिकरण पर जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही हैं। भारत में हमारे पास नागरिक उड्डयन में महिला पायलटों का प्रतिशत सबसे अधिक है और भारतीय वायु सेना में महिला पायलट अब लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। महिला अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html