google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विजयदशमी पर कमलनाथ ने श्रीरामचरितमानस के दोहे ट्वीट कर शिवराज पर कसा तंज....

Oct 25, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्यप्रदेश में विजयदशमी पर भाजपा और कांग्रेस में धर्म-अधर्म के बीच सुशासन के मुद्दे को लेकर सियासत जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने श्रीरामचरितमानस के दोहे को पोस्ट कर एक्स पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है।

विजयदशमी पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की श्रीरामचरितमानस में लक्ष्मण जी को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा- जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।। शिवराज , समझदार को इशारा काफी होता है।


मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में बुजुर्ग दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं। उनके दुख का कारण डबल स्पीड पर चलने वाली आपकी झूठ मशीन है। आपकी दिखावटी, बनावटी, सजावटी और मिलावटी सरकार ने भारत के हृदय प्रदेश को विदीर्ण कर दिया है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। अब बदलाव होगा और जनकल्याण करने वाली सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html