google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस दिन एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर.....

Sep 28, 2023
1 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में रविवार (1 अक्टूबर) को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक हो सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम को होने वाली इस बैठक में भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा सकती है। भाजपा मध्य प्रदेश के लिए अब तक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें कुल मिलाकर पार्टी अब तक अपने 79 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने अब तक उम्मीदवारों की एक ही लिस्ट जारी की है, जिसमें पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।


राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अब तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। पार्टी सूत्रों की माने तो रविवार की बैठक के बाद भाजपा मध्य प्रदेश उम्मीदवारों की चौथी, छत्तीसगढ़ उम्मीदवारों की दूसरी और राजस्थान उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html