google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरसींवा में परिवर्तन यात्रा की सफलता पर भाजपाई गदगद वक्ताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा....

Sep 25, 2023
3 min read







































































सरसींवा- रविवार को भाजपा द्वारा जशपुर से निकाली गई परिवर्तन यात्रा सरसींवा पहुचीं , जहा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया वही आमसभा में आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से भाजपाई गदगद है वही आमसभा में वक्ताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए सरकार बदलने का आव्हान किया । भाजपा की परिवर्तन यात्रा जितना उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं में है उससे कई गुना ज्यादा उत्साह आम जनता में देखने को मिला है। चुनाव नजदीक है इस कारण से भाजपा ने जोर लगा दिया है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि यह भूपेश नही बल्कि ठगेश सरकार है जिसकी सरकार से प्रायः सभी विभाग में भष्ट्राचार किये हैं । इस सरकार ने चुनाव के समय दर्जनों घोषणाएं किये थे पर एक भी घोषणा को पूरा नही किया है । हम सब गाय को गौ माता मानते है जिसके गोठान निर्माण एवं गोबर खरीदी में भी भष्ट्राचार करने से बाज नही आये । यह सरकार पूरे पांच साल झूठी घोषणा कर ठगने का ही काम किया है ।


यात्रा प्रभारी एवं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि गंगा जल की सौगंध खाने वाली कांग्रेस के नेता अब कहा चले गए है । गंगाजल की झूठी कसम खाकर लोगों को कांग्रेस ने ठगा है।


खुलेआम शराब घोटाला किया है। लोगों को झूठे वादे किए गोबर घोटाला, नरवा घुरवा घोटाला, कोयला के घोटाला, रेत में घोटाला किये। कांग्रेस एक घोटाला की सरकार है। कांग्रेस की सभी 71 विधायक पुरे पांच साल आने दो आने दो जेब मे भरने दो भरने दो ही कर रही है । कांग्रेस के लोग ही खुले आम शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं । इस सरकार का एक मात्र उद्देश्य भष्ट्राचार कर छत्तीसगढ़ के खजाना को लूटना है एवं अपनी झोली भरना है । क्षेत्रीय कांग्रेस के विधायक चंद्रदेव राय के कार्य शैली पर भी ताना कसे। अंत मे चन्देल ने प्रदेश के भूपेश सरकार के वादा खिलाफी व स्थानीय मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भूपेश ने अपने घोषणा पत्र को आज तक पूरा नहीं किया है।जनता इंतजार में है कि कब उनको मौका मिले और कांग्रेस को सबक सिखाएं अब समय आ गया है ठीक दो माह बाद चुनाव में आप सभी भाजपा को वोट देकर बहुमत से विजय बनाकर विधानसभा में भेजें जिससे क्षेत्र की चहुंमुखी विकास हो सके‌। ऐसी भष्ट्राचारी सरकार को उखाड़ फेंके।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि क्या यही कांग्रेस का भरोसे की सरकार है। भरोसे की सरकार सिर्फ छलावा है, झूठे वादे कर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगा है। वर्मा ने आगे कहा कि जिस तरह उत्तरप्रदेश में कांग्रेस साफ है ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को साफ करना है । केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के जन हितैषी कल्याणकारी योजनाओ को भी छत्तीसगढ़ सरकार लागू नही कर रही है । जिससे छत्तीसगढ़ वासियो में भूपेश सरकार के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रहा है । परिवर्तन यात्रा में आम जनता की भारी भीड़ इसका उदाहरण है ।


भाजपा ने वोटरों को साधने के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। जिसमें भाजपा के आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेता सरसींवा के परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए ।

जशपुर से निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा सरसींवा पहुंची जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं यात्रा प्रभारी नारायण चंदेल,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गुहाराम अजगले सांसद जांजगीर, , अनुराग सिंह देव, मोतीलाल साहू , रमेश जालान एवं नवीन मार्कण्डेय ,सुभाष जालान जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश लाल,रेशम कुर्रे ,दिब्य भारती , गोरी देवी, ललिता निराला उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।


परिवर्तन यात्रा पर आज हजारों की संख्या में लोगों ने सरसींवा बस स्टैंड पर आकर नेताओं के भाषण को सुना मंच पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

सरसींवा आगमन पर परिवर्तन यात्रा का बाइक रैली, आतिशबाजी , कर्मा नृत्य एवं नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html