विशेष सत्र का दूसरा दिन केंद्र को इस मसले पर निशाने पर ले सकते हैं अरविंद केजरीवाल....

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन है। पहला दिन आप और बीजेपी नेताओं के बीच अलग-अलग मसलों पर नोंकझोंक के बावजूद सदन का संचालन पूरी तरह से सफल रहा। आज भी सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे होगी शुरू। जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल सदन को संबोधित करेंगेे।
वह दिल्ली सेवा कानून, मणिपुर और नूंह हिंसा मसले पर केंद्र सरकार को निशाने पर भी ले सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर भी उन्होंने मणिपुर हिंसा के साथ ही अपने भाषण की शुरुआत की थी। हालांकि, बीजेपी सीएम आवास मुद्दे पर आज भी बहस कराने की मांग कर सकती है। इसके अलावा, कई मसलों पर बीजेपी और आप के बीच सदन में हंगामे के भी आसार हैं। दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र अंतिम दिन सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साध सकते हैं।
आज दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संशोधन अधिनियम 2023 का मसला उठाने की संभावना है। आम आदमी पार्टी ने विशेष सत्र के पहले दिन दिल्ली जल बोर्ड के कामकाज को बाधित करने का मसला सदन में जोरशोर से उठाया था। मंत्री सौरभ भारद्वाज, आप विधायक गोविंद झा और दिनेश मोहनियां दिल्ली जल बोर्ड का मसला जोरदार तरीके से उठाया था। सौरभ भारद्वाज ने तो इस मुद्दे पर बीजेपी और केंद्र से सहयोग की अपील है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सीवर और पेयजल परियोजना पर बजट का अभाव नहीं है, लेकिन वरिष्ठ नौकरशाह अधर में लटकी परियोजनाओं पर अमल के लिए पैसे जारी नहीं कर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments