google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रक्षा बंधन के पवन पर्व पर भाई की हार्ट अटैक से गई जान, बहन ने रोते हुए कलाई पर बांधी राखी.....

Aug 31, 2023
1 min read





























































आज देशभर में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और वचन लेती है कि वह जिंदगी भर उसकी रक्षा करेगा। भाई और बहन का त्योहार सदियों से भारतवर्ष में चला आ रहा है। जश्न के इस माहौल के बीच तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले से गमगीन करने वाली खबर है। यहां रक्षाबंधन पर महिला अपने भाई को राखी बांधने पहुंची लेकिन, त्योहार मनाने से पहले ही भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बहन ने रोते-बिलखते मृत भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी।


रक्षाबंधन के इस जश्न भरे माहौल के बीच तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक महिला ने दुखद घटना में अपने भाई को खो दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। तस्वीरें दिल को झकझोर कर देने वाली हैं। वीडियो में महिला रक्षाबंधन के मौके पर अपने मृत भाई को राखी बांधती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि चौधरी कनकैया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। घर पर उसकी बहन, रक्षा बंधन मनाने आई थी। कनकैया के निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों पर मानों दुखों का पहाड़ गिर गया हो।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html