google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोर्ट के आदेश पर रिटायर आईएएस समेत 25 नामजद व 10-12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज...

Dec 22, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

ललितपुर- नियम विरुद्ध सरकारी भूमि फ्री होल्ड करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिटायर आईएएस ओपी वर्मा (तत्कालीन एडीएम नजूल) समेत 37 लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें 25 नामजद और 12 अज्ञात हैं। कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मोहल्ला सिविल लाइन निवासी लखन यादव ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि 1998-99 में स्टेशन रोड की नजूल आराजी संख्या 1740 रकबा 2.48 एकड़ नियम विरुद्ध फ्री होल्ड की गई। इससे कई परिवारों को लाभ पहुंचाया गया। राज्य को नुकसान पहुंचा। इसके लिए कूटरचित दस्तावेज बनाए गए।


फ्री होल्ड आवेदनकर्ताओं ने जमीन के रकबे से अधिक का मानचित्र अलग-अलग प्लॉट प्रदर्शित करते हुए बनाए। उन्हें शपथ पत्र, इमोडिटी बांड एवं अन्य दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत किया। बिना किसी सक्षम अधिकारी से पुष्ट कराए गलत तथ्य प्रस्तुत करके फ्री होल्ड करा लिया गया। फ्री होल्ड के समय लगभग 100 परिवार जमीन पर रह रहे थे। एसपी मो. मुश्ताक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिटायर आईएएस समेत 25 नामजद व 10-12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html