google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विश्व पशु दिवस के मौके पर राहुल ने अपनी मां सोनिया को दिया उपहार.....

Oct 5, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विश्व पशु दिवस के मौके पर अपनी मां सो‎निया गांधी को एक नन्हें मेहमान का उपहार ‎दिया है। दरअसल राहुल गांधी ने अपने परिवार के नए सदस्य के बारे में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया, उसका नाम नूरी है और यह उनकी मां सोनिया गांधी के लिए एक अनुपम उपहार है। राहुल गांधी इसे गोवा से लाये है।

अपने यूट्यूब चैनल के जरिए शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी हालिया गोवा यात्रा के बारे में बताया है। वहां उन्होंने एक परिवार से मुलाकात की, जहां से उन्हें नूरी मिली। गोवा से लौटने के बाद वह सीधे नई दिल्ली स्थित अपनी मां सो‎निया के घर गए और उन्हें उपहार देकर आश्चर्यचकित कर दिया। रास्ते में उन्होंने मेट्रो की सवारी भी की। राहुल गांधी की यह गोवा यात्रा अगस्त में हुई थी। यह नन्हा मेहमान जैक रसेल टेरियर की एक उत्कृष्ट नस्ल है। इस दौरान राहुल गांधी गोवा स्थित कुत्ते प्रजनक शरवानी पित्रे और उनके पति स्टेनली ब्रागांका के घर पहुंचे थे।


अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक यात्री से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसके बाद जैसे ही राहुल गांधी घर पहुंचे उन्होंने नूरी को बाहर निकाला और अपनी मां सोनिया गांधी से उपहार देखने के लिए कहा। सोनिया गांधी शुरू में तो इच्छुक नहीं थी, लेकिन बाद में वह बाहर आईं और उसे गोद में उठा लिया। राहुल गांधी ने उन्हें बताया कि नूरी 2-3 घंटे की यात्रा करके दिल्ली पहुंची है। सोनिया गांधी ने कहा, यह बहुत प्यारी है। उन्होंने उपहार के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html