google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर, डॉक्टर निःशुल्क में ऑपरेशन करेंगे.....

Jan 21, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग - 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को राम जन्म भूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए विश्व स्तर पर रामभक्तों द्वारा वृहद पैमाने पर तैयारी की जा रही हैं एवं जन जन प्रभु श्री रामलला की सेवा में लगे तत्पर हैं। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग बहन बेटी माताएँ इस दिन के एक एक पल को यादगार बनाने भिन्न भिन्न प्रकार के आयोजन कर रहे है।


वही दुर्ग जिले के सबसे बड़े निजी अस्पताल एस आर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर चिखली इस दिन काफी व्यस्त रहने वाला है क्योंकि अस्पताल प्रबन्धन द्वारा उस दिन निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है उक्त शिविर में नार्मल डिलीवरी सिजीरियन डिलीवरी एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएगे ।


अस्पताल के मेडीकल सुप्रीटेन्डेन्ट डॉ एस.पी. केसरवानी ने बताया कि 22 जनवरी 2024 के दिन का हम सभी इंतजार कर रहे हैं बताया कि ऐतिहासिक दिन में सहभागिता निभाते हुए 22 जनवरी 2024 को एस आर अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है उक्त शिविर में नार्मल डिलीवरी सिजीरियन डिलीवरी एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे । मरीजों को केवल दवाईओं व जांच का भुगतान करना होगा ।


अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में सभी धर्म सभी जाती सभी समुदाय सभी वर्ग के लोगो ने सहयोग किया है । उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए अस्पताल की टीम द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है । साथ ही क्षेत्र की जनता से उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की विनम् अपील की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html