google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा को करणी सेना ने की भव्य खारुन महाआरती....

Aug 3, 2023
2 min read

























पत्रकार अमृतेश्वर की क़लम से :-

महादेव घाट रायपुर | करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा आयोजित "खारुन गंगा महाआरती" निरंतर क्रम में पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के अवसर पर गरिमामय रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम का आगाज़ प्रसिद्ध पंखिड़ा गायक मध्यप्रदेश के भजन सम्राट राजेश मिश्रा एवं रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक लल्लू महाराज की समुधुर स्वर लहरियों से हुआ।

भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बलौदा-बाज़ार के लोकप्रिय विधायक प्रमोद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बलौदा बाजार के जनपद उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में असमय खारुन की लहरों में गोलोक गमन करने वाले बालक आदित्य वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर उसका पूरा परिवार भी उपस्थित रहा।

आरती बनारस की तर्ज पर प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण विधि-विधान से संपन्न हुई। आरती में अगरबत्ती, धूप, दीपक द्वारा माँ खारुन गंगा मैया एवं बाबा हटकेश्वर महादेव का पूजन किया गया। आगंतुक श्रद्धालुओं को दीप वितरित किये गए जिन्हें आरती पश्चात् नदी में प्रवाहित किया गया। कार्यक्रम में अंत में श्रद्धालुओं को खीर-जलेबी की प्रसादी का वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर पं. रंजीतानंद, आचार्य धीरज शास्त्री, संजीव सिंह, मनोरंजन सिंह, राणा आनंद सिंह, कायम सिंह, बबलू सिंह, सूर्या वर्मा, राहुल गुप्ता, निखिल तिवारी, विनय ग्वाला, डॉ. सुजीत परिहार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

तोमर के अनुसार यह आरती पुण्य फल प्रदायिनी है साथ ही यह नागरिकों को नदी की स्वच्छता एवं पवित्रता के प्रति जागरूक भी कर रही है। प्रति माह यह आरती विशाल से विशालतम स्वरूप लेती जा रही है जिससे प्रभावित होकर देशभर में अन्य स्थानों पर भी लोक नदियों के पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस आरती के माध्यम से सनातनी श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में एकत्रीकरण भी हो रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html