google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वैसाख पूर्णिमा की संध्या को महादेव घाट रायपुर में फिर दिखा खारुन गंगा महाआरती का उल्लास....

May 24, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

गुरुवार को सायं 05 बजे से महादेव घाट रायपुर में बुद्ध पूर्णिमा की संध्या को माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति रायपुर एवं करणी सेना द्वारा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पुनः बनारस की तर्ज पर रायपुर में भक्ति की छटा बिखर गई और रायपुर का महादेव घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से सराबोर हो उठा। विगत 01 वर्ष से अधिक समय से हर माह की पूर्णिमा को निरंतर होती आ रही खारुन आरती ने इस माह 19वीं बार अपना प्रभाव अमत सनातनियों के हृदय पर जमाया।

इस मासिक सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज़ करते हुए रायपुर के प्रसिद्ध भजन सम्राट लल्लू महाराज ने अपनी स्वर लहरियों से आगंतुक श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तत्पश्चात् सभी ने एक स्वर में भारत की समस्त नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की सौंगन्ध ली।

इस बार कि आरती में समता कॉलोनी रायपुर की संस्था श्याम परिवार मित्र मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आरती के प्रमुख यजमान के रूप में उपस्थित रहे साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की धर्म पत्नी शशि दुबे, आरती में सम्मिलित हुए। प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संकल्प कराकर सम्पूर्ण विधि विधान से खारुन गंगा मैया की पूजा संपन्न कराई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने संपूर्ण भक्तिभाव से आरती कर खारुन मैया के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। आरती के पश्चात् समस्त भक्तों को खीर प्रसादी का वितरण किया गया।

तोमर ने शहर के समस्त सनातनी बंधुओं-बहनों से आह्वान किया कि हिन्दू धर्म की एकता और प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से की जा रही इस आरती में हर महीने सपरिवार उपस्थित होकर अपना अमूल्य योगदान दें और साथ ही खारुन मैया और बाबा हटकेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्यलाभ के भागी भी बनें।

आरती में विशेष रूप से आरती के प्रमुख आचार्य पंडित धीरज शास्त्री, प्रमुख संरक्षक रमेश कुमार सिंह, संरक्षक बबलू सिंह, अखिलेश सिंह एवं प्रभात सिंह, करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर, पप्पू सिंह, आयोजन समिति से प्रिया सिंह, सूर्या वर्मा, कायम सिंह, रोहित सिंह तिरंगा, धरम सिंह, राणा आनंद सिंह, अजय सिंह, लक्ष्मी, कार्यकारिणी सदस्य लता सोनी एवं मिथिला अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html