google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सड़क हादसे का शिकार हुई बच्ची की मौत पर विधायक ने तहसीलदार को सड़क पर ब्रेकर बनाने के दिए निर्देश....

Jan 27, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मनेन्द्रगढ़। गत दिवस सड़क हादसे का शिकार हुई भरतपुर विकासखंड के शेरी ग्राम पंचायत के 10 साल की बच्ची अनन्या भुरतिया की मौत के बाद मृतकों के परिजनों को भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने तहसीलदार भरतपुर की मौजूदगी में आपदा राहत कोष से 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की।

विधायक रेणुका सिंह ने मृतिका के पिता रोहणी प्रसाद भुरतिया और माँ गीता भुरतिया के अलावा परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा  कि, ऐसे हादसों पर शासन गंभीर है और तत्काल सहायता प्रदान कराया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। विधायक रेणुका सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली और जल्द-से-जल्द तहसीलदार को सड़क पर ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत भरतपुर अध्यक्ष राजकुमारी बैगा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html