एसडीएम ज्योति की शिकायत करने पर आलोक मौर्य से जांच कमेटी ने मांगे सबूत.....

आलोक मौर्य और एसडीएम ज्योति मौर्य के बीच का विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। ज्योति द्वारा कानूनी लड़ाई शुरू करने के बाद उन्होंने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में आलोक के खिलाफ कई मामलों में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद फिर आलोक से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी। इन सबके बावजूद आलोक मौर्य ने भी पत्नी ज्योति के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से लिखित शिकायत की है। इसी आधार पर शासन ने जांच की जिम्मेदारी प्रयागराज के कमिश्नर को सौंपी थी।
अब इस मामले में कमिश्नर ने एक जांच कमेटी बनाकर एसडीएम ज्योति मौर्य के खिलाफ जांच को शुरू कर दिया है। बीते दिनों प्रयागराज कमिश्नर द्वारा बनाई गई जांच कमेटी ने उनसे पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि जांच कमेटी ने आलोक से पूछा की ज्योति मौर्या के खिलाफ जो शिकायत की है उसका कोई सबूत आपके पास है क्या? दरअसल, आलोक ने पत्नी ज्योति पर लाखों रुपये की अनियमितता का आरोप लगाते हुए कुछ दस्तावेज पेश किए थे। इसी पर जांच कमेटी ने हैंडराइटिंग का सबूत मांगते हुए यह सवाल किया।बता दें कि फिलहाल, आलोक ने जांच कमेटी के सामने 20 दिन का समय मांगा है ताकि ज्योति मौर्या के खिलाफ की गई शिकायत के सबूत पेश कर सकें।
हालांकि, जब आलोक मौर्य जांच कमेटी के दफ्तर से बाहर निकले तो मीडिया के कैमरे के सामने बहुत कुछ बोलने से बचते नजर आए। आलोक ने बस इतना ही कहा कि मुझे 20 दिन का समय दिया गया है। अब मैं 20 दिन बाद जांच कमेटी के सामने आऊंगा। इधर जांच कमेटी के अध्यक्ष अमृत लाल बिंद एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि आलोक मौर्य को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान उनसे कहा गया जो आप ने शिकायत की है उसको लेकर आपके पास जो सबूत हैं वो 20 दिन में प्रस्तुत करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments