मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन पर उन्हें छत्तीसगढ़िया मिष्ठान से तौल कर उन्हें बधाई दी.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर/जन्मदिन तो हर व्यक्ति मानता है संतोष नगर संस्कृति और परंपरा का प्रवेश हो जाए तो ऐसा यादगार बन के रह जाता है इस छत्तीसगढ़ी परंपरा आगे बढ़ने का काम और परंपरागत तरीके से जन्मदिन के अवसर को ऐतिहासिक बनाने का काम श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सुन्नी अग्रवाल ने किया । मौका था छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन का 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक मिष्ठान करी लड्डू से भुपेश बघेल को तौला गया और उपस्थित व्यक्तियों का इस शुभ अवसर में मुँह मीठा कराया गया ।
सुशील सनी अग्रवाल ने कहा कि- हमारे छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री जो छत्तीसगढ़ की शान है और जिन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा को विदेश तक पहुंचाने का काम किया है उनका जन्म दिवस भी छत्तीसगढ़िया तरीके से ही बनना चाहिए और बधाई देने आए व्यक्तियों का मुंह मीठा भी छत्तीसगढ़िया मिष्ठान से किया जाना चाहिए ऐसी सोच के साथ हमने छत्तीसगढ़ में पसंद किया जाने वाले करी लड्डू से मुख्यमंत्री को तौला और सभी व्यक्तियों का मुंह मीठा कराया गया |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments