स्वतंत्रता के शुभ अवसर पर pm मोदी ने दी बड़ी सौगात,महंगा टमाटर बीकेगा अब में.....

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर आम लोगों को राहत देने का फैसला किया है| महंगा टमाटर अब सिर्फ 50 रुपये प्रति किलो की दर में मिल जाएगा |
सरकार ने राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) को 70 की जगह 50 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचने के निर्देश दिए हैं। टमाटर की बिक्री राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत अन्य शहरों में मंगलवार से शुरू कर दी जाएगी। 13 अगस्त तक एनसीसीएफ और नेफेड ने कुल 15 लाख किलो टमाटर खरीदे हैं|
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-NCR में 11 जुलाई से टमाटर की खुदरा बिक्री की जा रही है। अब तक कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद उपभोक्ताओं द्वारा की जा चुकी है।
NCCF और NAFED की ओर से सस्ते दामों पर टमाटर की बिक्री दिल्ली-NCR के अलावा राजस्थान के कोटा और जयपुर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज और बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, आरा और बक्सर में की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments