22 जनवरी के शुभ अवसर पर साक्षी और दीपिका ने रियूज ऑफ प्लास्टिक का दिया संदेश।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
नगरपरिषद बुढार ब्रांड एम्बेसडर साक्षी सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे कार्यरत दीपिका वर्मन ने बच्चों से प्लास्टिक बॉटल्स में पौधारोपण कर रियूज ऑफ प्लास्टिक का सन्देश दिया । इस जनजागरूगता कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। नगरपरिषद बुढार की अध्यक्ष शालिनी सराओगी और धनपुरी नगरपरिषद की अध्यक्ष रविंदर कौर छावड़ा ने बताया कि साक्षी सिंह राजपूत और उनकी सम्पूर्ण टीम निस्वार्थ भाव से लगातर बुढार , धनपुरी के साथ साथ पूरे जिले को साफ सफाई स्वच्छता और प्लास्टिक के हानिकारक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

बुढार नगर परिषद की ब्रांड एम्बेसडर साक्षी सिंह राजपूत ने बताया कि हमारी टीम की सक्रिय सदस्य दीपिका बर्मन धनपुरी में लगातर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक दुष्प्रभाव के विषय में बता रही हैं साथ ही साथ आमजन को पॉलिथीन बैग के स्थान पर उपयोग होने वाले उनके विकल्पों से भी अवगत करा रही है और 22 जनवरी के शुभ अवसर पर उन्होंने प्लास्टिक बॉटल्स में पौधारोपण कर रियूज ऑफ़ प्लास्टिक का सन्देश भी दिया।

जहां एक ओर पूरे देश में श्री राम मंदिर में राम मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा का उत्साह मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर टेम्ट फाउंडेशन के सदस्य बड़ी ही सक्रियता से प्रकृति को स्वच्छ एवम स्वस्थ्य व आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत करा कर श्री राम मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के उत्साह को मना रही हैं।

दीपिका वर्मन बताती हैं कि आमजन में लोगों को प्लास्टिक के रियूज़ के विषय में जागरुग करते समय मैने ये अवलोकन किया कि जनता प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत तो है पर कहीं ना कहीं वो इन दुष्प्रभावों को नजरंदाज कर रही है और उन्हें प्लास्टिक के उपयोग की आदत भी हो चुकी है। इसका एकमात्र विकल्प ये है कि हमे अपनी आदतों के साथ साथ शासन, प्रशासन और जनता तीनों का सहयोग आवश्यक है ताकि हम प्रकृति को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचा सकें।

दीपिका वर्मन के मार्गदर्शन में परी शर्मा, संस्कार शर्मा, नमन सिंह ,सोनांचल बुनकर, मयंक सिंह ने बड़े ही उत्साह पूर्वक प्लास्टिक बॉटल्स में पौधारोपण कर रियूज ऑफ प्लास्टिक का सन्देश दिया। बच्चों ने एलोवेरा, गुलाब, जामुन ,आम, गुड़हल,तुलसी जैसे पौधे लगाए और प्लास्टिक के रियूज़ पर विशेष बल दिया।।निःसंदेह प्रकृति के प्रति टेम्ट फाउंडेशन के सदस्यो का लगाव व प्रयास सराहनीय व अतुलनीय है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments