पीएम मोदी के वंशवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान पर राजद ने पोस्टर से बताया भाजपा में है वंशवाद....

लोकसभा चुनाव 2024 के लिये सभी राजनीतिक दल तैयारी में लग गए हैं। एनडीए हो या इंडिया इन दोनों गठबंधन के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच अब इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के वंशवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान पर पलटवार किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा था वंशवाद और भ्रष्टाचार का क्विट इंडिया। अब राजधानी पटना में राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है , जिसमें प्रधानमंत्री के इस बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता विनोद शर्मा द्वारा भी पोस्टर लगाया गया है, जिसमें शीर्षक है कि देश पर भारी पड़ता वंशवाद। पोस्टर में बताया गया है कि किस तरह से भाजपा में वंशवाद और भ्रष्टाचार पनप रहा है। वहीं महंगाई का मुद्दा भी इस पोस्टर से उठाया गया है। इस पोस्टर में तमाम नेताओं की तस्वीर भी लगाई गई है जिनके पुत्र भाजपा में विधायक हैं या किसी पद पर हैं। पोस्टर में गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह एवं अन्य तरह के नेताओं के पुत्र कैसे भाजपा में शामिल हैं वह बताया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments