पीएम मोदी के जन्मदिन पर शाम 5 बजे से विराट दीपोत्सव एवं महाआरती.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर
“आशीर्वाद का दीया”
विराट दीपोत्सव एवं महाआरती
दिनांक : 17 सितंबर 2026, गुरुवार
⏰ महाआरती : शाम 5:00 बजे से
स्थान : महादेव घाट, रायपुर, छत्तीसगढ़

महादेव घाट में साध्वी प्रज्ञा भारती एवं आचार्यों द्वारा खारून मैया की महाआरती एवं विराट दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय एवं अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समस्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं से सादर निवेदन है कि “आशीर्वाद का दीया” विराट दीपोत्सव एवं महाआरती कार्यक्रम की कवरेज हेतु समय का विशेष ध्यान रखते हुए शाम 5:00 बजे महादेव घाट, रायपुर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें। आप सभी का सादर स्वागत एवं आमंत्रण।





.jpg)








Comments