google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोहली के शतक पर वसीस अकरम ने कहा, लोग सिर्फ बकवास करने में जुटे.....

Oct 22, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने अपने करियर का 48 वां शतक लगाया। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण एक विवाद भी शुरू हो गया। दरअसल कोहली जब 97 रन के स्कोर पर थे, तब गेंदबाज नसुम अहमद ने लेग साइड पर एक गेंद डाल दी, जो रिप्ले में साफ लग रहा था कि वाइड थी लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलबरो सही गेंद मानकर वाइड नहीं दिया। वहीं टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी।


इस घटना के बाद से ही कोहली के शतक, अंपायर के फैसले और नसुम अहमद की उस गेंद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। कई लोगों का कहना था कि अंपायर ने जानबूझकर गेंद को वाइड नहीं दिया ताकि कोहली अपना शतक पूरा कर सके। वहीं कुछ का मानना था कि नसुम ने विराट के शतक को रोकने के लिए लेग साइड में गेंद डाल दी थी।


पूरे मामले पर पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अपनी राय दी। वसीम अकरम ने कहा, यह अंपायर के द्वारा की गई एकसाधारण गलती थी, जो किसी से भी हो सकता है। यह निश्चित रूप से एक वाइड गेंद जरूर थी, लेकिन इस पूरे मामले पर वही लोग चर्चा कर रहे हैं जिनके पास करने के लिए कुछ नहीं है, जो सिर्फ बकवास पर जीते हैं और फिर वे इसके साथ ही आगे बढ़ जाते हैं। अंपायर के फैसले पर इतनी चर्चा की खास जरूरत है नहीं।


इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली की तारीफ कर कहा, मुझे लगता है कि विराट कोहली एक अलग दुनिया से हैं। उन्होंने 50 ओवर तक फील्डिंग की और बल्लेबाजी में जब 90 रन तक पहुंचे तब भी वह बड़े हिट लगा रहे थे। यह उनके बेहतरीन फिटनेस को दर्शाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, वसीम अकरम ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कहा कि कई लोगों का कहना है कि उनका स्ट्राइक रेट कम रहा, लेकिन मेरा मानना है कि अगर शतक के करीब है, तब वह इसके लिए आगे क्यों नहीं जाएंगे? कोहली अपनी बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे और बल्लेबाजी का मजे ले रहे थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html