जन्मदिन पर पीएम मोदी ने देश को दी बड़ी सौगात, हाईटेक ‘यशोभूमि' का किया उद्घाटन....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यशोभूमि' कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC), द्वारका के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया। अगर यशोभूमि की प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी स्थलों में से एक है। यह सेंटर 8.9 लाख वर्गमीटर क्षेत्र की परियोजना का हिस्सा है। इसका प्रत्येक हॉल पांच फुटबॉल मैदान के बराबर है। इस कन्वेंशन सेंटर में 11000 प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था है। यह सेंटर भारत के सबसे बड़े एलईडी मीडिया फसाड़ से सुसज्जित है। इतना ही नहीं, इसमें टिकट, मीडिया लाउंज, भोजन आदि के लिए भी 365 मीटर लंबा फोयर बनाया गया है और सड़क, रेल और हवाईअड्डे से सीधी कनेक्टिविटी दी गई है। यहां 3000 से अधिक गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग का भी इंतजाम किया गया है। वहीं, इसके निर्माण में सौर ऊर्जा पैनलों और आधुनिक अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली के साथ आईजीबीसी प्लैटिनम प्रमाणित सरंचना का इस्तेमाल किया गया है।
हर कॉन्फ्रेंस रूम को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। कॉन्फ्रेंस रूम में हर कुर्सी के सामने एक डिजिटल सिस्टम लगाया है, जिसके जरिये कॉन्फ्रेंस रूम की हर सीट पर बैठे व्यक्ति को आप अपनी सीट के सामने लगी डिजिटल स्क्रीन पर देख पाएंगे। चारों तरफ बड़ी एलईडी डिस्प्ले लगाई गई है, जिसके जरिये सीट पर बैठकर ही प्रजेंटेशन दे सकेंगे। हर कॉन्फ्रेंस रूम 5-जी नेटवर्क वाली तकनीक से लैस है, जिसमें हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। पहले चरण का उद्घाटन होने के बाद 'यशोभूमि' अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी भी कॉन्फ्रेंस को आयोजित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments