दशहरा पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
देशभर में आज बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व विजयादशमी यानी दशहरे की धूम मची हुई है. दशहरा के इस पर्व को देशभर में लोग अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार मना रहे हैं, वहीं इस मौके पर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शिरडी साईं बाबा के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा है. दशहरा पर साईं बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है और वो पूजा-अर्चना कर रहे हैं. साईं बाबा मंदिर से जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से भारी संख्या में भक्त दशहरा पर साईं बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर उनका आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments