दिवाली पर पीएम मोदी ने, लेप्चा में जवानों को खिलाई मिठाई, किया संबोधित....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे हैं। एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;“हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं।”

इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का ये उद्घोष, ये ऐतिहासिक धरती और दीपावली का ये पवित्र त्योहार… ये अद्भुत संयोग है, ये अद्भुत मिलाप है। संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा। ऐसा मेरा विश्वास है।

बीजेपी ने एक्स पर लिखा – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीएम मोदी ने भारत माता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार हमारे वीर सैनिकों के साथ दिवाली की खुशियां सांझा की।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments