google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिवाली पर भारत के विदेश मंत्री ने ब्रिटेन के पीएम को दिया खास तोहफा...

Nov 13, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजयी अभियान जारी है। लगातार 9 जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 15 नवंबर को उसका न्यूजीलैंड से मुकाबला होना है।इस वक्त टीम इंडिया का हर खिलाड़ी भारतीयों के लिए चमकते सितारे से कम नहीं लेकिन, किंग कोहली की बात कुछ और है। उनके फैन्स दुनिया में हर जगह हैं। क्या आपको मालूम है कि ब्रिटेन के पीएम और भारतवंशी ऋषि सुनक भी विराट कोहली के जबरा फैन हैं। दिवाली पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से उनसे मुलाकात की और विराट कोहली के साइन किया बल्ला गिफ्ट में दिया। यह गिफ्ट पाकर सुनक के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एस जयशंकर ने अपनी पत्नी के साथ यूके के पीएम से मुलाकात की और उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति के साथ भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा साइन बल्ला भी भेंट किया।

X पर यूके पीएम आधिकारिक हैंडल से सुनक और जयशंकर की मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आज शाम डाउनिंग स्ट्रीट पर एस जयशंकर का स्वागत किया। दुनिया भर में भारतीय समुदायों द्वारा दिवाली उत्सव शुरू करने पर उन्होंने मिलकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।”


जयशंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “दिवाली के दिन प्रधान मंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करके खुशी हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारत और यूके समसामयिक समय के लिए संबंधों को नए सिरे से तैयार करने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उन्होंने सुनक को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और शानदार आतिथ्य के लिए धन्यवाद।”


गौरतलब है कि एस जयशंकर इस समय यूके की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उनका अपने यूके समकक्ष जेम्स क्लेवरली के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। वह शनिवार को ब्रिटेन पहुंचे थे और 15 नवंबर तक ब्रिटेन में विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होकर वापस लौटेंगे। अपनी यात्रा के दौरान उनका कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html