शिकायत करने पर मरीज पर भड़की नर्स, जिला हॉस्पिटल का बाथरूम गंदा और पंखा ख़राब........

छ.ग. के बलरामपुर जिले के अस्पताल में रविवार को जमकर हंगामा हुआ | जिला चिकित्सालय के सामने ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की | साथ ही धरना प्रदर्शन किया | मामले की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी SDM भी जिला अस्पताल पहुंचे | एसडीएम ने धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया | जिला अस्पताल में अस्पताल के स्टाफ नर्स और चिकित्सकों के ऊपर मरीजों से दुर्व्यवहार करने आरोप लगा है | मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के सामने ही धरना प्रदर्शन करने लगे | साथ ही अस्पताल स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |
बलरामपुर निवासी गणेश कुमार की पत्नी टाइफाइड का इलाज कराने के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती थी | अस्पताल का बाथरूम गंदा था और पंखा भी नहीं चल रहा था इसकी शिकायत महिला ने नर्स स्टाफ और चिकित्सकों से की | इस पर नर्स और चिकित्सकों ने महिला को डांटते हुए कहा कि पंखा खराब है तो कैसे चलेगा | बाथरूम डेली साफ होता है | महिला ने अपने पति गणेश कुमार को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments