google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

13 अगस्त को बुधनी में मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे मुख्यमंत्री.......पढ़ें पूरी खबर

Aug 11, 2023
2 min read






















































मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी में 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे। बुधनी में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री बुधनी मेडिकल कॉलेज के अलावा अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भी भूमि पूजन करेंगे।


मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से सम्पादन करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में वर्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पेयजल तथा शौचालय के साथ ही पार्किंग, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसडीएम राधेश्याम बघेल, जनपद सीईओ देवेश सराठे, पीडब्लयूडी के सुनिल कौरव तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी बुधनी सतीश मालवीय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


ऐसा होगा मुख्यमंत्री के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज


बुधनी मेडिकल कॉलेज 700 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह मेडिकल कॉलेज अत्याधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त होगा। यह 40 एकड़ के विशाल परिसर में होगा। इस परिसर में अस्पताल, होस्टल और स्टॉफ क्वाटर्स होंगे। एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इसमें नर्सिंग कॉलेज और पैरा-मेडिकल कॉलेज भी होगा। इसमें विभिन्न बीमारियों पर शोघ भी होगा।


कुंडली के आकार में बनेगा मेडिकल कॉलेज


कुंडली आकार में बन रहे मेडिकल कालेज को अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने की योजना है। चिकित्सा की नवीनतम तकनीक यहां उपलब्ध होगी। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल पर्याप्त विशेषज्ञ, चिकित्सक तथा नर्सिंग व पैरा मैडिकल स्टॉफ होगा। बुधनी में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गंभीर बीमारी का सम्पूर्ण इलाज उपलब्ध होगा। अत्याधुनिक तकनीक एवं उपकरणों से मरीजों का उपचार होगा। इस कॉलेज से हर साल 100 छात्र डॉक्टर बनकर निकलेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html