उमर की केंद्र को चुनौती, जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने पर 10 सीटें भी नहीं मिलेगी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की चुनौती देकर कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में 10 सीटें भी नहीं जीत सकते। उमर ने कुपवाड़ा में सार्वजनिक रैली में कहा, मैं उन्हें जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। वे जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों में से 10 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा, अगर वे जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराते हैं, तब उनकी (भाजपा) सभी बी, सी और डी टीमें हार जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में जो विनाश और तबाही की है
वह अकल्पनीय है। उन्होंने (भाजपा) बेरोजगार युवाओं से रिश्वत ली। उन्होंने बड़ी कंपनियों से रिश्वत ली। अन्य विभागों में भी भारी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि अगर उन्होंने जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराया तब सब कुछ उजागर होगा। इसकारण वे कश्मीर में चुनाव नहीं कराते हैं। उन्होंने पहले ही लद्दाख चुनाव में लोगों की नाराजगी देखी है, जहां वे 26 में से केवल दो सीटें जीतने में कामयाब रहे।
अब्दुल्ला ने कहा, आज, कल या परसों, उन्हें (भाजपा) जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराना ही होगा। वे हमेशा के लिए चुनाव से भाग नहीं सकते। उन्हें किसी दिन कश्मीर में चुनाव कराना ही होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मामलों को संभालने के लिए सभी अधिकारियों को बाहर से लाया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments