रायपुर में ओम माथुर आज बीजेपी कोर कमेटी की लेंगे बैठक....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - राजधानी रायपुर में स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर यह बैठक लेंगे, इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने की बाद भाजपा की नजर राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर है | इस लिहाज से विधानसभा चुनाव में जो कसर रह गई है, उन्हें लोकसभा चुनाव में पूरा करने की उनकी पूरी कोशिश रहेगी | जानकरी के मुताबिक, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शाम 6 बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक शुरू होगी. लोकसभा चुनाव के अलावा इस बैठक में बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए विधानसभा चुनाव के फार्मूले पर ही भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार मोदी की गारंटी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष में किए गए कामों के सहारे जनता के बीच जाएगी, बूथ स्तर पर भाजपा मोदी के कामों की अलख जगाकर लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि मजबूत करेगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments