ओम माथुर-सीएम बघेल के झूठ का हो गया पर्दाफाश....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रभारी नितिन नबीन बुधवार को रायगढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोड़ातराई एयरपोर्ट में कल होने वाली पीएम की सभा के स्थल का जायजा लिया और तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह दिल्ली पीएम की सभा की तैयारी के संबंध में चर्चा करने गए थे और अब स्थल का जायजा लेने पहुंचे हैं। कल होने वाली पीएम की सभा ऐतिहासिक होगी। बदलाव की दृष्टि से एक मैसेज प्रधानमंत्री देने वाले हैं।
बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर उन्होंने कहा कि निगाहें टिकी रहनी चाहिए, हमने तो बहुत पहले ही सूची जारी करके शुरुआत कर दी है। पहले ऐसा प्रदेश है जहां 3 महीने पहले हमने सूची जारी की है। हमारी तरफ से पूरी तैयारी है जब भी केंद्रीय चुनाव समिति हमें बुलाएगी हम सूची जारी कर देंगे। उन्होंने दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को लेकर कहा कि दिल्ली की बैठक की जानकारी अभी रात को होगी। हम सिर्फ मिलने गए थे। प्रधानमंत्री का कल कार्यक्रम है उस सिलसिले में। आज हम प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री यहां पहुंचे हुए हैं।
सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। यह मान कर चलिए की रायगढ़ की ऐतिहासिक सभा कल होने वाली है। परिवर्तन यात्रा को लेकर सीएम की टिप्पणी पर ओम माथुर ने कहा, सीएम के पास बचा ही क्या है। हर पार्टी को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार अपना विषय रखने का अधिकार है। उनके झूठ का भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो चुका। भाजपा ने साल भर जिस तरह से 90 विधानसभाओं को टारगेट करके आंदोलन चलाया, सारा एक्सपोज हो चुका, इसलिए सीएम के पास कुछ बचा नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments